-आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?-

धरती के चारों ओर वायुमंडल यानी हवा है। इसमें कई तरह की गैसों के मॉलीक्योंल और पानी की बूँदें या भाप है। गैसों में सबसे ज्यादा करीब 78 फीसद नाइट्रोजन है और करीब 21 फीसद ऑक्सीजन। इसके अलावा ऑरगन गैस और पानी है।

इसमें धूल, राख और समुद्री पानी से उठा नमक वगैरह है। हमें अपने आसमान का रंग इन्हीं चीजों की वजह से आसमानी लगता है। दरअसल हम जिसे रंग कहते हैं वह रोशनी है। रोशनी वेव्स या तरंगों में चलती है। हवा में मौजूद चीजें इन वेव्स को रोकती हैं। जो लम्बी वेव्स हैं उनमें रुकावट कम आती है।

वे धूल के कणों से बड़ी होती हैं। यानी रोशनी की लाल, पीली और नारंगी तरंगें नजर नहीं आती। पर छोटी तरंगों को गैस या धूल के कण रोकते हैं। और यह रोशनी टकराकर चारों ओर फैलती है। रोशनी के वर्णक्रम या स्पेक्ट्रम में नीला रंग छोटी तरंगों में चलता है। यही नीला रंग जब फैलता है तो वह आसमान का रंग लगता है

सौरमंडल के कुछ मजेदार तथ्य |


1.सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार है किलोमीटर है, और ये पृथ्वी के व्यास से 110 गुना ज्यादा है.

2.बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल इन पांचों ग्रहों को खुली आंखो से देखा जा सकता है.

3.शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है.

4.सूर्य में 71 फीसदी हाइड्रोजन, 26.5 फीसदी हीलियम और 2.5 फीसदी अन्य तत्व होते हैं.

5.सौर मंडल में सूर्य और खगोलीय पिंड एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल में बंधे हैं.

6.सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है.

SPACE के बारे मे टॉप 8 मजेदार तथ्य |


1.सौरमंडल में 8 ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण.

2.सौरमंडल में 9वां ग्रह प्लूटो था, लेकिन वैज्ञानिकों ने प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया क्योंकि यह बहुत छोटा था.

3.ग्रहों के उपग्रह भी होते हैं जो अपने ग्रहों की परिक्रमा करते हैं.

4.सूर्य हमारी गैलेक्सी मिल्की वे से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है.

5.सूर्य मिल्की वे के चारो ओर 250 किमी/ सेकेंड की गति से परिक्रमा कर रहा है.

6.मिल्की वे के चारो ओर घूमने में लगा वक्त 25 करोड़ वर्ष है, जिसे ब्रह्मांड वर्ष भी कहते हैं.

7.सूर्य अपने अक्ष पर पूरब से पश्चिम की ओर घूमता है.
हमारा सौरमंडल करीब 4.6 बिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में आया.
सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है.

8.ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे छोटा ग्रह बुध है.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free